हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से ईश्वर की आराधना करता है। साथ ही उनकी कृपा प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ को भी उत्तम माना गया है।
सुबह-शाम विधिवत रूप से भगवान की पूजा-अर्चना से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो इस बात को दर्शाते हैं कि आपकी पूजा सफल हो गई है।
अगर पूजा के दौरान दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियां भी आपको शुभ संकेत देती हैं।
दीपक की लौ में फूल, त्रिशूल या फिर चक्र की आकृति दिखने का मतलब है कि आपकी पूजा सफल हुई है।
वहीं दीपक की लौ का तेज हो जाना या ऊंची होने का अर्थ भी यही माना जाता है कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।
पूजा करते समय यदि आपके घर पर मेहमान का आ जाएं, तो यह भी पूजा सफल होने का ही एक संकेत माना जाता है।
वहीं अगर पूजा के दौरान आपके घर के सामने सफेद गाय आ जाए, तो यह भी पूजा सफल होने का ही संकेत माना जाता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com