धनतेरस पर कौन-सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए? जानें


By Farhan Khan19, Oct 2024 01:48 PMjagran.com

धनतेरस का त्योहार

धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। यह हर साल अत्यधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

घर रोशनी से सजाना

धनत्रयोदशी के इस शुभ दिन पर लोग अपने घर को रोशनी से सजाते हैं और दीपक जलाते हैं। साथ ही नई चीजें खरीदते हैं।

29 अक्टूबर को धनतेरस

साल 2024 में धनतेरस कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

होती है बरकत

धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में बरकत आती है।

न खरीदें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन कौन-सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

नुकीली चीजें

धनतेरस के शुभ अवसर पर नुकीली चीजें जैसे - चाकू और कैंची, कांच, चीनी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम आदि वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए।

काले वस्त्र

इन चीजों से घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है। इसके अलावा इस दिन काला कंबल, काले व नीले वस्त्र और तेल आदि का खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

खाली मिट्टी का घड़ा

वहीं, इस दिन जूते व चमड़े से बनी चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। खाली मिट्टी का घड़ा भी घर नहीं लाना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com