सनातन धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन चीजों को देखना शुभ होता है?
पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ होता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका दिवाली पर दिखना शुभ होता है। वहीं, कई जीव-जंतु भी होते हैं, जिसका दिखना भाग्योदय का संकेत हो सकता है।
शास्त्र के अनुसार, दिवाली के अवसर पर छछूंदर दिखना शुभ होता है। इससे आपकी किस्मत बदल सकती है। हालांकि, इस दिन इसका दिखना दुर्लभ होता है।
दिवाली के मौके पर छिपकली दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब मां लक्ष्मी प्रसन्न होने वाली हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
इसे मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। दिवाली के दिन उल्लू दिखना बेहद शुभ होता है। इसके लिए दिखने से व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर में अचानक से बिल्ली का आना शुभ माना जाता है। इसका मतलब आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
दिवाली पर इन जीवों को देखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
त्योहारों पर दिखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ