सूर्य देव को पीला फूल चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra07, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

सूर्य देव की पूजा करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करते हैं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि सूर्य देव को पीला फूल चढ़ाने से क्या होता है?

सूर्य देव को जल चढ़ाएं

सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाना शुभ होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सूर्य देव को पीला फूल चढ़ाने के फायदे

देवी-देवताओं की पूजा करते समय फूल अर्पित करना चाहिए। सूर्य देव को पीला फूल अर्पित करने से साधक को कई फायदे होते हैं।

सूर्य देव की कृपा

अगर आप सूर्य देव को पीले रंग का फूल अर्पित करते हैं, तो आपके ऊपर विशेष कृपा बनी रहेगी। ऐसा करने सूर्य देव भी प्रसन्न होते हैं।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो सूर्य देव की पूजा करते समय पीला फूल अर्पित करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान पीला फूल अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

जीवन में सुख-समृद्धि

सूर्य देव को पीले फूल अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

इस दिशा में करें मुख

सूर्य देव को तांबे के लोटे में पूर्व दिशा में मुख करके जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, जल में पीला फूल और अक्षत डालना चाहिए।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ