हिंदू धर्म में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं बेलपत्र पर शहद लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से क्या होता है?
जिन लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, संकट दूर होते हैं।
भगवान शिव को बेलपत्र और शहद दोनों बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बेलपत्र पर शहद लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से सफलता मिलती है।
अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो शिवलिंग पर बेलपत्र और शहद चढ़ाएं। इसे चढ़ाने से संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
गरीबी दूर करने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र पर शहद मिलाकर चढ़ाना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होने लगती है।
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनम् पापनाशनम्, अघोर पाप संहारं बिल्व पत्रं शिवार्पणम्, त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुधम्, त्रिजन्मपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम् मंत्र बोलना चाहिए।
सोमवार का दिन शिव जी का दिन होता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।
शिवलिंग पर चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ