फिटकरी को तकिए के नीचे रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra05, Jan 2025 04:30 PMjagran.com

फिटकरी का उपयोग

अक्सर लोग फिटकरी का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में करते हैं। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे फिटकरी रखकर सोने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

तकिए के नीचे फिटकरी रखना

रात में तकिए के नीचे फिटकरी रखकर सोना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही, पर्याप्त नींद आती है।

बुरे सपनों से छुटकारा

अगर आपको रात में डरावने सपने आते हैं, तो तकिए के नीचे फिटकरी रखकर सोएं। इससे बुरे सपने नहीं आते हैं और भय भी दूर होने लगता है।

आर्थिक तंगी होती है दूर

पैसों की कंगाली का सामना करने वाले लोगों के तकिए के नीचे फिटकरी रखकर सोना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से व्यक्ति की बरकत रुक जाती है। रात में तकिए के नीचे फिटकरी रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

नौकरी में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रात में तकिए के नीचे फिटकरी रखकर सोएं। इससे नौकरी में सफलता मिलने लगती है।

जीवन में सुख-शांति

अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति चाहते हैं, तो तकिए के नीचे फिटकरी रखकर जरूर सोएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

तकिए के नीचे रखकर सोने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ