अक्सर लोग पूजा करते समय या शाम के समय दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में महुआ के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों को पालन न करने वास्तु दोष हो सकता है और घर में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी।
वास्तु के अनुसार, घर में महुआ के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में शांति का माहौल रहता है।
महुआ के तेल का दीपक जलाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। इस तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाना शुभ होता है। इससे शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।
घर में महुआ के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से वातावरण अच्छा रहता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अगर आप कुंडली में ग्रह दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में महुआ के तेल का दीपक जलाएं। इसे जलाने से दोष के साथ-साथ दुर्भाग्य भी दूर होने लगता है।
पूजा-पाठ करते समय महुआ के तेल का दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सफलता मिलती है।
घर में महुआ के तेल का दीपक जलाते समय टाइम का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे शाम के समय जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
घर में दीपक जलाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ