कलश के नारियल पर पौधा उगने से क्या होता है?


By Ashish Mishra07, Oct 2024 01:54 PMjagran.com

कलश स्थापना

अक्सर लोग नवरात्र में नौ दिनों के लिए कलश स्थापना करते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि कलश के नारियल पर पौधा उगने से क्या होता है?

कलश पर नारियल रखना

शास्त्रों के अनुसार, नारियल को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही, इसमें त्रिदेवों का वास होता है। कलश पर नारियल रखकर पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

नारियल पर पौधा उगना

कई बार कलश के ऊपर रखे नारियल पर पौधा उगने लगता है। ऐसा होना शुभ माना जाता है और देवी-देवताओं के खुश होने का संकेत हो सकता है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा

नारियल पर पौधा उगने का मतलब साधक के ऊपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ऐसे लोगों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मनोकामना की पूर्ति

अगर आप पूजा-पाठ करने के लिए कलश स्थापना किए हैं और नारियल पर पौधा उगने लगा है, तो समझ जाइए कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

आर्थिक उन्नति का संकेत

कलश के नारियल पर पौधा उगना आर्थिक उन्नति का संकेत होता है। ऐसा होने पर साधक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

नारियल पर पौधा उगने का मतलब आपके परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

कार्य में सफलता

कलश के नारियल पर पौधा उगना कार्य में सफलता मिलने का संकेत हो सकता है। इसका मतलब आपके रुके हुए कार्य भी होने वाले हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ