नमक का दान करने से क्या होता है?


By Ashish Mishra01, Dec 2024 02:00 PMjagran.com

दान करना

सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि नमक का दान करने से क्या होता है?

जीवन में बदलाव

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका दान करने से जीवन में बदलाव आने लगता है। वहीं, कई चीजों को दान करने से बचने की सलाह दी जाती है।

नमक का दान करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का दान करने से बचना चाहिए। इसका दान करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

गृह क्लेश का सामना करना

ऐसा कहा जाता है कि नमक का दान करने से गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी खराब हो सकते हैं।

पूर्वज होते हैं नाराज

अगर आप नमक का दान करते हैं, तो आपके पूर्वज नाराज हो सकते हैं। इसके साथ ही, आपको पितृ दोष का भी सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, शाम के समय नमक दान करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इससे व्यक्ति की तरक्की में बाधा आने लगती है और आर्थिक नुकसान भी होता है।

शनि देव होते हैं नाराज

ऐसा कहा जाता है कि नमक का दान करने से शनि देव नाराज होने लगते हैं। इससे व्यक्ति के बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं और स्वास्थ्य भी खराब होने लगता है।

नमक का दान कब करें?

मंदिर में हो रहे भंडारे में नमक का दान करना शुभ होता है। इसे शुक्रवार के दिन दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और धन लाभ भी होता है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ