सफेद गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra08, May 2025 02:17 PMjagran.com

गाय को रोटी खिलाना

अक्सर लोग भोजन करने से पहले गाय को रोटी खिलाते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है?

देवी-देवताओं का वास

गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास रहता है। गौ माता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

सफेद गाय को रोटी खिलाने के फायदे

रोज गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

रोज भोजन करने से पहले सफेद गाय को रोटी खिलाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को सफेद गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

ग्रह दोष से छुटकारा

कुंडली में ग्रहों की स्थिति खराब होने पर गाय को रोटी खिलाएं। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलेगा और तरक्की के योग भी बनेंगे।

कार्य में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर सफेद गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

रोटी में क्या मिलाकर खिलाएं?

गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाना शुभ होता है। इससे बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

गाय को रोटी खिलाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ