Bada Mangal के दिन न खाएं ये 3 चीजें, टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़


By Ashish Mishra10, May 2025 11:10 AMjagran.com

Bada Mangal 2025

सनातन धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। इस दौरान हनुमान जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि बड़ा मंगल के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?

पहला बड़ा मंगल

इस बार पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025 को है। इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

बड़ा मंगल पर व्रत रखना

अक्सर लोग बड़े मंगल के दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे खाने से परहेज करना चाहिए।

बड़ा मंगल पूजा मंत्र

इस दिन हनुमान जी की पूजा करते समय ॐ हनु हनुमते नमः या ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

तामसिक चीजें न खाएं

बड़ा मंगल के दिन तामसिक चीजों जैसे- मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

बासी भोजन न खाएं

बड़ मंगल के दिन बासी भोजन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, मसाले और तले-भुने चीजों को भी खाने से परहेज करें।

लहसुन-प्याज न खाएं

इस दिन लहसुन-प्याज खाने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन चीजों का सेवन करें

बड़ा मंगल पर व्रत रखने वाले साधकों को फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, राजगीर का आटा आदि खाना चाहिए।

पढ़ते रहें

व्रत के दौरान न खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ