Mokshada Ekadashi व्रत में क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra10, Dec 2024 11:55 AMjagran.com

मोक्षदा एकादशी 2024

सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए?

मोक्षदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को रात 03 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 दिसंबर को रात 01 बजकर 09 मिनट पर होगा।

मोक्षदा एकादशी व्रत

अक्सर लोग मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखते हैं। इस दौरान विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसे में खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

फल का सेवन करें

मोक्षदा एकादशी के व्रत में सेब, नाशपाती, संतरा और अंगूर आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, शकरकंद, कंदमूल जैसी सब्जियां खा सकते हैं।

दूध-दही का सेवन करें

मोक्षदा एकादशी व्रत में दूध-दही का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, साबुदाना, बादाम और नारियल आदि खा सकते हैं।

अन्न का सेवन न करें

अगर आप मोक्षदा एकादशी का व्रत रखे हैं, तो अन्न का सेवन करने से बचें। इसे खाने से व्रत टूट सकता है और पूजा का फल नहीं मिलेगा।

तामसिक चीजें न खाएं

मोक्षदा एकादशी के दिन तामसिक चीजों जैस- मांस-मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों को खाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

व्रत के दौरान खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ