कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कई परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि धन के लिए घर में क्या रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं, ऐसे लोगों को घर में धन आकर्षित करने वाली चीजों को रखना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सदस्य भी तरक्की करते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर के पूजा स्थल में मां लक्ष्मी को शंख अर्पित करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में इन चीजों को जरूर रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को घर में शंख या पिरामिड रखना चाहिए। इसे रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ