2025 में इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, दूर होगी पैसों की कंगाली


By Ashish Mishra23, Nov 2024 01:13 PMjagran.com

शनि देव की कृपा

जिन लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन राशियों की किस्मत खुल जाएगी?

शनि देव का राशि परिवर्तन

शनि देव की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। वहीं, शनि के राशि परिवर्तन से कई जातकों के जीवन में बदलाव आने लगता है।

इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

शनि देव के राशि परिवर्तन से साल 2025 में कई राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी। वहीं, इन जातकों को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि के जातक

शनि देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को फायदा होगा। इन जातकों को साल 2025 में ढैय्या से मुक्ति मिलेगी और जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे।

वृश्चिक राशि के जातक

इस राशि के स्वामी मंगल और आराध्य हनुमान जी हैं। साल 2025 में इन जातकों को शनि के ढैय्या से मुक्ति मिलेगी और रुके हुए कार्य होने लगेंगे।

मकर राशि के जातक

वर्तमान में इस राशि के जातक साढ़ेसाती का सामना कर रहे हैं। वहीं, साल 2025 में इन जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा, तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

साल 2025 में इन राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। वहीं, कई जातकों को कारोबार में तरक्की का सामना करना पड़ेगा और धन लाभ के योग बनेंगे।

कार्य में मिलेगी सफलता

साल 2025 में इन राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, जातकों के रुके हुए कार्य भी होने लगेंगे।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ