जिन लोगों पर शनि देव की कृपा रहती है, उन्हें किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि घर मे किस चीज को जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं?
अगर आप परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो शनि देव की पूजा करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलता है।
शनिवार के दिन घर में लोबान जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से भगवान शनि की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
घर में लोबान जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में लोबान जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को घर में लोबान जलाना चाहिए। इसे जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर शनिवार के दिन लोबान जलाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और कार्य में सफलता मिलती है।
देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ