सनातन धर्म में प्रदोष व्रत पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने से मनचाही सफलता मिलती है?
पंचांग के अनुसार, 24 मई को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 24 मई को शाम 07 बजकर 20 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 25 मई को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिस प्रदोष व्रत के दिन करना शुभ होता है। इन कामों को करने से कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए काम भी होने लगते हैं।
प्रदोष व्रत के दौरान शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर केसर युक्त दूध चढ़ाएं। इससे कार्य में सपलता मिलती है।
प्रदोष व्रत पर शिव जी को दही, खीर और सूजी के हलवे का भोग लगाएं। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और तरक्की के योग बनते हैं।
प्रदोष व्रत पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को दूध और चावल से बनी खीर का दान करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
प्रदोष व्रत पर इन कामों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ