कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने से जातकों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कुंडली मे बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?
कुंडली में बुध के कमजोर होने से कारोबार में असफलता मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति कर्ज की समस्या का सामना कर सकता है।
कुंडली में बुध के कमजोर होने पर शुभ कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ता है। बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए उपाय करने चाहिए।
बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे लगाने से कुंडली में बुध मजबूत होने लगते हैं। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।
बुध ग्रह के कमजोर होने पर दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इससे कुंडली में बुध मजबूत होने लगते हैं और साधक की परेशानियां भी दूर होती हैं।
गौ की सेवा करने से लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, गौ माता को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इस दौरान मोदक और दूर्वा का अर्पित करने से बप्पा का आशीर्वाद मिलता है और कुंडली में स्थिति मजबूत होती है।
कुंडली में बुध के मजबूत होने से साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, व्यापार में धन लाभ होता है और करियर में कामयाबी मिलती है।
कुंडली में ग्रहों को मजबूत करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ