लड्डू गोपाल की पुरानी मूर्ति का क्या करें?


By Farhan Khan02, Jan 2025 12:04 PMjagran.com

लड्डू गोपाल की पूजा करने के फायदे

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, लड्डू गोपाल की रोजाना पूजा करने से घर में समृद्धि आती है। गृह क्लेश का खात्मा होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

लड्डू गोपाल की पुरानी मूर्ति का क्या करें?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर लड्डू गोपाल की मूर्ति पुरानी हो जाए, तो क्या करना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

लड्डू गोपाल की पुरानी मूर्ति रखने से मिलते हैं नकारात्मक परिणाम

धार्मिक ग्रंथ कहते हैं कि अगर आपके घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति काफी पुरानी हो गई है, तो इसे घर में न रखें। इससे नकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।

मूर्ति विसर्जन करने का तरीका

आप इस तरह की मूर्ति का विसर्जन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लड्डू गोपाल की पुरानी मूर्ति की विधिवत रूप से पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं।

मूर्ति को नदी में विसर्जित करें

भोग लगाने के बाद हाथ जोड़कर लड्डू गोपाल जी क्षमा याचना करें और अब आप मूर्ति को किसी साफ या पवित्र जलाशय और नदी आदि में विसर्जित कर सकते हैं।

लड्डू गोपाल के पास टूटी-फूटी मूर्तियां न रखें

लड्डू गोपाल के पास कभी भी टूटी-फूटी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की आय घटने लगती है और प्रेम भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें लड्डू गोपाल की मूर्ति

वहीं जब भी घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखें, तो उसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में ही रखें। यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है। लड्डू गोपाल भी प्रसन्न रहते हैं।

लड्डू गोपाल की मूर्ति को साफ-सुथरा रखें

लड्डू गोपाल को मंदिर में हमेशा किसी ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए। आप उन्हें झूले पर भी बैठा सकते हैं। उनकी मूर्ति को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com