Magh Purnima पर करें इन 3 चीजों का दान, सालभर भरा रहेगा धन का भंडार


By Ashish Mishra04, Feb 2025 01:03 PMjagran.com

Magh Purnima 2025

माघ पूर्णिमा पर पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

माघ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका माघ पूर्णिमा पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

गुड़ का दान करें

सनातन धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। माघ पूर्णिमा पर गरीबों को गुड़ और वस्त्र का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।

धन का दान करें

माघ पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है।

काले तिल का दान करें

माघ पूर्णिमा पर गरीबों को काले तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा, पानी में काला तिल डालकर स्नान करें।

गंगा में स्नान करें

माघ पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करना बेहद लाभकारी होता है। ऐसा करने से जीवन के सारे पाप दूर होने लगते हैं और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ