इन 2 राशियों के जातकों के बीच होता है अटूट प्यार, जीवनभर बने रहते हैं रिश्ते


By Ashish Mishra17, Dec 2024 03:59 PMjagran.com

सच्चा प्यार

ऐसा कहा जाता है कि अगर जीवन में व्यक्ति को सच्चा प्यार मिल जाएं, तो वह किसी भी चीज को हासिल कर सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को सच्चा प्यार मिलता है?

कार्य में होते हैं सफल

कई राशियों के जातक ऐसे होते हैं, जिन्हें सभी कार्यों में सफलता मिलती है। ऐसे में कई जातकों के लिए प्यार के मामले में साल 2025 भी अच्छा रहने वाला है।

इन राशियों को मिलता है सच्चा प्यार

ज्योतिषियों के अनुसार, कई राशियां ऐसी होती हैं, जिन्हें जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। शादी के बाद भी इन रिश्ता बना रहता है।

वृषभ राशि के जातक

इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, शुक्र देव प्यार, रोमांस और विवाह के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इन जातकों को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।

प्रेम विवाह में होते हैं सफल

वृषभ राशि के जातक प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। इन जातकों को सोमवार और शुक्रवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि के जातक

इस राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं, जिन्हें प्यार और रोमांस का कारक माना जाता है। ये जातक प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। ये लोग स्वभाव से भी अच्छे होते हैं।

साल 2025 में मिलेगा सच्चा प्यार

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2025 बेहतर रह सकता है। इस साल इन जातकों को सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद है। इन जातकों के लिए सफेद शुभ रंग होता है।

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें

तुला राशि के जातकों को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

भाग्यशाली राशियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ