तुलसी विवाह पर किसकी पूजा करनी चाहिए?


By Ashish Mishra11, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

तुलसी विवाह 2024

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए तुलसी पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह पर किसकी पूजा करनी चाहिए?

तुलसी विवाह कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दौरान विधि-विधान से तुलसी की पूजा की जाती है।

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवबर को शाम 4 बजकर 2 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा।

शालिग्राम की पूजा करें

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास शालिग्राम को रखकर पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी माता की पूजा करें

तुलसी विवाह पर विधि-विधान से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

भगवान विष्णु की पूजा करें

तुलसी विवाह पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, कार्य में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को माता तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ