सनातन धर्म में सकट चौथ पर व्रत रखना शुभ होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि सकट चौथ का व्रत क्यों रखा जाता है?
पंचांग के अनुसार, इस बार सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, सकट चौथ की शुरुआत 17 जनवरी को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 18 जनवरी को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।
इस व्रत को करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, माताएं अपने संतान की दीर्घायु के लिए सकट चौथ का व्रत रखती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि सकट चौथ का व्रत रखने से संतान को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सकट चौथ का व्रत रखने वाले साधक को चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद पारण करना चाहिए। इस दौरान अपने संतान के लिए बेहतर स्वास्थ्य की कामना करें।
सकट चौथ पर ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् मंत्र का जप करना चाहिए। इससे गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सकट चौथ का व्रत रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमान जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ