सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किस योग में पूजा करना शुभ होगा?
पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा उदया तिथि यानी 19 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है।
पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा की शुरुआत 19 अगस्त को देर रात 03 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त को देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा।
सावन पूर्णिमा पर दुर्लभ शोभन योग बन रहा है। यह योग देर रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस योग में पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
सावन पूर्णिमा पर इस योग का निर्माण भद्रा के बाद होगा। इसका समापन देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। इस दौरान लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए।
सावन पूर्णिमा के दिन दूध-दही का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं और व्यक्ति को धन की कमी से छुटकारा मिलता है।
सावन पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।
ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास रहता है। सावन पूर्णिमा पर इस पेड़ पर जल अर्पित करके दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ