Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: नीति आयोग की बैठक से पहले सीएम शुभेंदु एक्टिव, सभी विभागों के सचिवों से मांगी रिपोर्ट

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:18 AM (IST)

    नीति आयोग की 11 जून को होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी विभागों के सचिवों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट (फाइल फोटो- PTI

    HighLights

    1. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने नीति आयोग बैठक से पहले रिपोर्ट मांगी।

    2. सभी विभागों के सचिवों को 5 जून तक रिपोर्ट सौंपनी है।

    3. बंगाल की प्रशासनिक, वित्तीय स्थिति प्रस्तुत करने का लक्ष्य।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता । दिल्ली में आगामी 11 जून को होने वाली नीति आयोग की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार के सभी विभागों के सचिवों से उनके विभागों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। निर्देश दिया गया है कि पांच जून तक सभी रिपोर्ट राज्य सचिवालय को सौंप दी जाएं।

    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में बंगाल की समग्र प्रशासनिक और वित्तीय स्थिति को विस्तार से रखना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से वह पहले सभी विभागों की मौजूदा स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

    राज्य सचिवालय के अधिकारियों का मानना है कि पिछले 15 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार की कथित असहयोगी नीति के कारण राज्य केंद्र से मिलने वाले कई वित्तीय लाभों से वंचित रहा। नई सरकार अब उन बकाया अधिकारों और केंद्रीय सहायता को हासिल करने पर विशेष जोर दे रही है।

    गौरतलब है कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बालुरघाट से उम्मीदवार बनाया था और वह विजयी भी हुए थे। इस बार उन्हें चुनाव में नहीं उतारा गया था। बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद ही उन्हें नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

    यह भी पढ़ें- शपथ के लिए नहीं थी साड़ी, दूसरों के घर बर्तन मांजने वाली माझी बनीं मंत्री, शुभेंदु कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार... शुभेंदु सरकार का मेगा विस्तार

    खबरें और भी