मुर्शिदाबाद में मंत्री के काफिले की कार से बच्चा घायल, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी के काफिले की कार से एक चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए स्थानी ...और पढ़ें

मुर्शिदाबाद में मंत्री के काफिले की कार से बच्चा घायल
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता । बंगाल सरकार के पुस्तकालय विभाग के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी के काफिले की एक कार के धक्के से चार साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर लोग नाराज हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना मुर्शिदाबाद जिले में हुई। मंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने वहां गए थे। उनका काफिला जब वहां से गुजर रहा था, तभी उनके काफिले की एक कार की चपेट में चार साल का बच्चा आ गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद उक्त कार से एक पुलिसकर्मी उतरा जबकि चालक कार को भगा ले गया। घायल बच्चे को पहले अस्पताल ले जाया गया और वहां से बेहतर इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। घटना को लेकर सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।