WB News: हाथी दांत के तस्करी को वन अधिकारियों ने किया विफल, 3 किलो हाथी दांत जब्त, 1 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हाथी दांत की तस्करी की गुप्त सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। तलाशी अभियान के तहत अधिकारियों ने 3 किलोग्राम हाथी दांत के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। यह दांत नेपाल भेजने की योजना बनाई गई थी।

जलपाईगुड़ी, एएनआई। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में अधिकारियों ने रविवार को तीन किलोग्राम वजनी हाथी दांत का टुकड़ा जब्त किया है और इसके साथ ही तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी बेलाकोबा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों ने रविवार को दी थी। फिलहाल, एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है।
अवैध व्यापार में शामिल थे तीन लोग
वन विभाग ने कहा, "इस बात की गुप्त सूचना मिली कि सिलीगुड़ी में तिनबत्ती मोड़ क्षेत्र के पास NH-31 पर हाथी दांत की एक खेप ले जाया जाएगा। इस बात की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर वन प्रमंडल के अंतर्गत बेलाकोबा वन परिक्षेत्र के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हाथीदांत का अवैध व्यापार में लिप्त पाया।"
एक गिरफ्तार बाकि की तलाश जारी
वहां से टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने हो गए। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल राज्य के अलीपुरद्वार जिले के डीआरएम मठ निवासी मणिकांत गोवाला (32) के रूप में हुई है।
नेपाल भेजना था हाथी दांत
काफी तलाशी के दौरान, टीम को एक बैग में छिपाकर रखा गया एक हाथी दांत मिला, जिसका वजन लगभग 3 किलो और लंबाई 2.9 फीट थी। वन अधिकारियों ने कहा कि इस खेप को सिलीगुड़ी कॉरिडोर के जरिए तस्करी कर नेपाल ले जाया जाना था।
मामले की जांच जारी
मणिकांत पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच चल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।