Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: शुभेंदु सरकार की बड़ी शुरुआत, सरकारी स्कूलों व मदरसों में वंदे मातरम् के बाद शुरू हुई कक्षाएं

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:00 AM (IST)

    बंगाल में गर्मी की छुट्टियों के बाद सरकारी स्कूल और मदरसे 'वंदे मातरम्' गायन के साथ खुले, जिसे अनिवार्य किया गया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सरकारी स्कूलों व मदरसों में वंदे मातरम् के बाद शुरू हुई कक्षाएं (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सरकारी स्कूलों, मदरसों में 'वंदे मातरम्' गायन अनिवार्य

    2. महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा शुरू

    3. शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी वादे पूरे करने की बात कही

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और मान्यता प्राप्त मदरसे गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को खुल गए। वहां सरकारी निर्देश के अनुसार सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। उसके बाद कक्षाएं शुरू हुई।

    मालूम हो कि बंगाल सरकार ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और मान्यता प्राप्त मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य कर दिया है।

    पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार ने स्कूलों की सुबह की प्रार्थना में राज्य गीत ‘बांग्लार माटी, बांग्लार जल’ गीत का गायन अनिवार्य किया था, हालांकि नए निर्देश में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि राज्य गीत का गायन ‘वंदे मातरम्’ व राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ जारी रहेगा या नहीं।

    विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहले राष्ट्रगीत व फिर राष्ट्रगान का गायन हुआ। हावड़ा के बेलूर इलाके में स्थित जागृति हिंदी विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक दीपक पासवान ने बताया-‘हमारे यहां पहले दिन शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का गायन किया। छात्र-छात्राओं को इसे कंठस्थ करने को कहा गया है।’

    मान्यता प्राप्त मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। बांकुड़ा जिले के एक मदरसे के शिक्षक ने कहा कि राष्ट्रगीत के गायन पर आपत्ति का सवाल ही नहीं है।

    बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त सरकारी बस यात्रा शुरू, विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक बंगाल की नई भाजपा सरकार ने सोमवार, एक जून को सभी मार्गों पर सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की विधिवत शुरुआत की, जिससे महिला यात्रियों में खुशी देखी गई।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी गारंटी के अनुसार महिलाओं को अब सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था।