Video: चार्ली किर्क Gun violence पर कर रहे थे चर्चा, तभी हमलावर ने मारी गोली; सामने आया मर्डर का वीडियो
घटना का यह दृश्य इतना भयावह था कि लोग चीखने-चिल्लाने लगे और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किर्क को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उनकी मौत की पुष्टि की और कहा चार्ली को सभी प्यार करते थे खासकर मैं। वह अब हमारे बीच नहीं रहे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और टिप्पणीकार चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक इवेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।
31 साल के चार्ली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी थे। ये हादसा तब हुआ जब वे एक बड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि गोली लगने के बाद किर्क के गले से खून की धार बहने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना का यह दृश्य इतना भयावह था कि लोग चीखने-चिल्लाने लगे और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किर्क को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर उनकी मौत की पुष्टि की और कहा, "चार्ली को सभी प्यार करते थे, खासकर मैं। वह अब हमारे बीच नहीं रहे।"
Two days ago a Ukrainian girl was stabbed to death while travelling in a bus minding her own business, today a well known politician Charlie Kirk got shot to death while talking about mass shooting in america at Utah valley University.
— Yuktaaa🫶 (@RantStormmm) September 10, 2025
America is the most developed THIRD WORLD… pic.twitter.com/fLBGYQr3sY
हादसे के वक्त क्या हुआ?
यूटा वैली यूनिवर्सिटी के आउटडोर क्वाड में किर्क का इवेंट चल रहा था। यह जगह कैंपस में होने वाले आयोजनों के लिए जानी जाती है। किर्क अपने 'प्रूव मी रॉन्ग' टेंट के नीचे बैठकर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलने से ठीक पहले किर्क बंदूक हिंसा के मुद्दे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। अचानक एक तेज आवाज हुई और किर्क ने अपने गले को पकड़ लिया। उनके गले से खून बहने लगा और वे कुर्सी से गिर पड़े।
एक प्रत्यक्षदर्शी रेडन डेचेन ने बताया, "मैं टेंट के पास खड़ी थी। किर्क बंदूक नियंत्रण की बात कर रहे थे। अचानक एक गोली की आवाज आई, और खून की धार बहने लगी। मैंने ऊपर की ओर देखा, ऐसा लगा कि गोली किसी ऊंची जगह से, शायद किसी इमारत की छत से आई।"
हमलावर की तलाश जारी
यूटा के अधिकारियों ने इस हमले को "'टारगेट किलिंग" बताया है। अभी तक कोई संदिग्ध गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। एक व्यक्ति, जॉर्ज जिन पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगा है, लेकिन उसका इस गोलीबारी से कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया।
पुलिस का कहना है कि हमलावर ने ऊंची इमारत से गोली चलाई, जिसके बाद वह फरार हो गया। इस घटना ने न सिर्फ यूटा, बल्कि पूरे अमेरिका में सनसनी फैला दी है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में फिर बवाल, जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना ने बरसाई गोलियां; 12 घायल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।