Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में खतरनाक हीटवेव के आसार, भीषण गर्मी तोड़ेगी पिछले सारे रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:59 AM (IST)

    अमेरिका के दक्षिण पश्चिम और ग्रेट प्लेन्स में खतरनाक हीटवेव के आसार बन रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके चलते इन इलाकों के तापमान में 15 से 25 ड ...और पढ़ें

    अमेरिका में खतरनाक हीटवेव के आसार, भीषण गर्मी तोड़ेगी पिछले सारे रिकॉर्ड

    अमेरिका में खतरनाक हीटवेव के आसार, भीषण गर्मी तोड़ेगी पिछले सारे रिकॉर्ड

    HighLights

    1.  अमेरिका में जानलेवा हीटवेव को लेकर प्रशासन मुस्तैद

    2. अमेरिका में भीषण गर्मी की चेतावनी के बीच बिजली संकट का खतरा

    एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण पश्चिम और ग्रेट प्लेन्स में खतरनाक हीटवेव के आसार बन रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके चलते इन इलाकों के तापमान में 15 से 25 डिग्री तक का उछाल आ सकता है।

    इससे तपिश बढ़ेगी और आशंका जताई जा रही है कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इससे लोगों की सेहत को भी खतरा हो सकता है क्योंकि उन्हें गर्मी से उबरने का मौका नहीं मिलेगा।

    मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आगामी दिनों में बननेवाले हीट डोम से दो-तिहाई अमेरिका प्रभावित हो सकता है।

    नेशनल वेदर सर्विस बिसमर्क, नार्थ डकोटा के मौसम विज्ञानी जोश एडम ने कहा कि मंगलवार तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

    तापमान में इस उछाल को अप्रत्याशित माना जा रहा है क्योंकि सामान्यतया तापमान 26 डिग्री के आसपास रहता है।

    तापमान में उछाल का असर फ्लोरिडा, मियामी, तांपा, टेक्सास, चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना, डकोटा, नेवाडा, उटाह, कोलोराडो, इडाहो, मोंटाना आदि में देखने को मिल सकता है। लास वेगास में तापमान रिकार्ड 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।