'ईरान पर फिर करेंगे हमला...', शांति वार्ता के बीच डोनल्ड ट्रंप की तेहरान को धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेबनान में अपने प्रॉक्सी को तुरंत रोकने की सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर ईरान पर पिछ ...और पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी। (रॉयटर्स)
HighLights
डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी और कड़ी चेतावनी दी।
लेबनान में अपने प्रॉक्सी को तुरंत रोकने को कहा।
चेतावनी न मानने पर ईरान पर जोरदार हमले की धमकी।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि लेबबान में अपने प्रॉक्सी को तुरंत रोके, वर्ना ईरान पर फिर जोरदार हमले होंगे।
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, "ईरान को लेबनान में अपने भारी-भरकम पैसे पाने वाले प्रॉक्सी को तुरंत गड़बड़ी फैलाने से रोकना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था, बल्कि उससे भी ज्यादा जोरदार।"

US-Iran के बीच हुई बात
उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत पर कहा, 'वॉशिंगटन इस बात के लिए शुक्रगुजार है कि उसे महीनों से चल रहे अमेरिका-ईरान विवाद का कूटनीतिक समाधान मिल गया है।'
वेंस ने इस हफ्ते की शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षरित अंतरिम समझौते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब यह देखना बाकी है कि अमेरिका और ईरान यहां से आगे क्या हासिल कर पाते हैं।
जेडी वेंस ने कहा, 'अब हमारे सामने सवाल यह है कि हम मिलकर और क्या हासिल कर सकते हैं? क्या हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं? क्या हम मध्य पूर्व में संबंधों को स्थायी रूप से बदल सकते हैं या हम पुराने तरीके से काम करने की ओर लौटेंगे, जो हमारी पसंद नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा हो सकता है।'