टैक्सी ड्राइवरों के लिए भूख हड़ताल, किरायेदारों के लिए कानून... US की राजनीति में कैसे चमके ममदानी
न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने जीत हासिल की है। वे पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर हैं। ममदानी, जो पहले हिप-हॉप कलाकार थे। आइए जानते हैं युगांडा में जन्मे ममतानी ने कैसे अमेरिका में शुरू कर दी राजनीति।

युगांडा में जन्मे ममदानी कैसे बने न्यूयॉर्क के मेयर? (फोटो- रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने जीत हासिल की है। न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर जोहरान ममदानी राष्ट्रपित ट्रंप के आलोचक माने जाते हैं। राजनीति में आने से पहले ममदानी हिप-हॉप कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे। आइए जानते हैं जोहरान ममदानी ने राजनीति में कैसे चमकायी अपनी किस्मत?
दरअसल, बात साल 2021 की है, जब क्वींस के एस्टोरिया इलाके के एक सामुदायिक हॉल में किराएदारों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान न्यूयॉर्क असेंबली के सदस्य जोहरान ममदानी एक-एक कर सबकी समस्या सुन रहे थे। तभी एक महिला ने उनसे अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मैं 14 साल से इस अपार्टमेंट में रह रही हूं, लेकिन मकान मालिक ने अब किराया दोगुना कर दिया है।
किरायेदारों के लिए बिल
महिला की पीड़ा सुनने के साथ ही ममदानी ने घोषणा की वे एक ऐसा कानून असेंबली में लाएंगे जो किराएदारों को मनमाने तौर पर बेदखल किए जाने से बचाएगा। इस घटना के तुरंत बाद ममदानी ने गुड कॉज इविक्शन बिल' पेश किया। यह घटना ममतानी की राजनीति की ऐसी पहचान बनी की उनका करियर चमक गया। उन्होंने इन्हीं मुद्दों के दम पर अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में मेयर के चुनाव में जीत दर्ज की है।

ममतानी एक ऐसे परिवेश में पले-बढ़े हैं जहां सामाजिक न्याय, कला और राजनीति पर चचर्चाएं सामान्य थीं। राजनीति में आने से ठीक पहले वो पले-बढ़े हैं जहां सामाजिक न्याय, कला और राजनीति पर चचर्चाएं सामान्य थीं। साल 2016 में 'यंग कार्डमम' नाम से पहला म्यूजिक प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस दौरान ममतानी ने इंग्लिश और युगांडा की भाषा लुगांडी में रैप गाए थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने 'नानी' नाम से म्यूजिक वीडियो जारी किया था। ममतानी हिंदी, उर्दू, बांग्ला, स्पेनिश, लुगांडा और अरबी जैसी 6 भाषाएं बोल लेते है।
राजनीतिक करियर
ममतानी का झुकाव बचपन से ही राजनीति की ओर था। 2017 में जोहरान ने न्यूयॉर्क की क्वींस लीगल सर्विस के साथ की शुरुआत की। यह संस्था न्यूयॉर्क के कम आय वाले परिवारों के घर नीलाम होने से बचाने में कानूनी और वित्तीय सहायता देती थी। यहीं से उन्होंने कमजोर वर्ग के बीच पैठ करनी शुरू की। इसके बाद 2020 में न्यूयॉर्क का असेंबली चुनाव जीते। वहीं, अब न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए हैं।
डेटिंग एप से हुई शादी
जोहरान ममदानी की शादी रमा दुवाजी से हुई। दोनों की मुलाकात डेटिंग एप के जरिए 2021 में हुई थी। दोनों ने अक्टूबर 2024 में सगाई की और फरवरी 2025 में न्यूयॉर्क में एक सादे सामारोह में शादी कर ली।
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जोहरान ममदानी का जन्म युगंडा में 18 अक्टूबर 1991 को हुआ। वे दक्षिण अप्रिका में रहे। कोलंबिया विश्व विद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद ममदानी और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान का बचपन से ही राजनीति से खास लगाव था। मां के साथ बचपन में फिल्म सेट्स पर रहते थे। क्रू उन्हें प्यार से 'ज' और 'नान स्टॉप ममदानी' कहता था। दक्षिण अफ्रीका के बाद वे न्यूयॉर्क शहर में जाकर बसे।
टैक्सी ड्राइवर्स के लिए की भूख हड़ताल
जोहरान क्वामे ममदानी उनका पूरा नाम है। इसमें उनके पिता द्वारा क्वामे घाना के पहले राष्ट्रपति डॉ. क्वामे नक्रूमा के नाम से लिया गया है। ममदानी न्यूयॉर्क के टैक्सी ड्राइवरों को कर्ज से राहत दिलाने के लिए 15 दिन की भूख हड़ताल भी कर चुके हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।