Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका: राइफल लिए हमलावर के सामने पिस्टल लेकर भिड़ गया 'हीरो', इडाहो फायरिंग का वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:07 PM (IST)

    इडाहो के ट्विन फॉल्स में हुई गोलीबारी में एक अज्ञात नागरिक ने अपनी पिस्टल से राइफलधारी हमलावर का मुकाबला कर कई लोगों की जान बचाई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ट्विन फॉल्स, इडाहो में हुई गोलीबारी की घटना

    2. अज्ञात नागरिक ने पिस्टल से हमलावर का मुकाबला किया

    3. गोलीबारी में तीन की मौत, सात लोग घायल

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर गोलीबारी की घटना सामने आई, जहां एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी के दौरान एक अज्ञात नागरिक की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जिसने अपनी पिस्टल निकालकर हमलावर का मुकाबला किया। एआर-स्टाइल राइफल से लैस हमलावर की गोलियों के बीच इस 'हीरो' ने अपनी पिस्तौल निकालकर न सिर्फ उस पर निशाना साधा, बल्कि जवाबी फायरिंग कर कई लोगों की जान बचाई।

    तीन लोगों की मौत

    बता दें कि इडाहो के ट्विन फॉल्स में हुई इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग बंदूकधारी से भिड़ने वाले इस अनजान व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    एक यूजर ने उसे देशभक्त करार देते हुए कहा कि इसने दूसरों के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। एक अन्य यूजर ने कहा उसे अच्छा आदमी बताया। उनकी पहचान को लेकर भी लोगों में उत्सुकता चरम पर है।लोग पूछ रहे हैं कि यह हीरो कौन है?

    पुलिस ने नहीं किया पहचान का खुलासा

    सोशल मीडिया पर उसे "हीरो" कहा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की है। चलती कार से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उसे अपनी बंदूक निकालते, हमलावर पर निशाना साधते और कई गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह झुककर आगे बढ़ा।

    खबरें और भी

    ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने मीडिया को बताया कि हमलावर की पहचान और मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी है।

    यह भी पढ़ें- अमेरिका: इडाहो के रेस्तरां में अंधाधुंध गोलीबारी, हमलावर समेत 3 लोगों की मौत; 2 घायल