Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में भारतीय की हत्या करने वाला आरोपी रिचर्ड गिरफ्तार, पुलिस ने बंदूक किया बरामद

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 11:57 AM (IST)

    अमेरिका में एक भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आरोपी रिचर्ड फ्लोरेज को टेक्सस से गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमेरिका में भारतीय की हत्या करने वाला आरोपी रिचर्ड गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में पिछले दिनों एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर गई। इस घटना ने देश विदेश से अमेरिका जा रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

    मृतक की पहचान चंद्रशेखर पोल के तौर पर हुई थी, जो अपनी नौकरी कर रहा था। अब खबर है कि चंद्रशेखर की हत्या करने वाले 23 वर्षीय रिचर्ड फ्लोरेज को वहां के अधिकारियों ने टेक्सस से गिरफ्तार किया है।

    दरअसल हैदराबाद के रहने वाले एक छात्र की अमेरिका के टेक्सस में हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद अधिकारी उसकी तलाश कर रहे थे।

    कहां हुई घटना?

    बता दें कि ये घटना शुक्रवार की है। शुक्रवार रात ईस्टचेस पार्कवे स्थित फोर्ट वर्थ के एक गैस स्टेशन पर भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। अब सोमवार को पुलिस ने 23 साल के रिचर्ड फ्लोरेज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक गाड़ी और एक बंदूक बरामद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक के अवशेषों को लाया जाएगा भारत

    गौरतलब है कि इस घटना भारत में भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वे मृतक के अवशेषों को स्वदेश वापस लाने में सहायता के लिए हैदराबाद में उसके परिवार के संपर्क में हैं। अवशेषों को भारत वापस लाने और पोल के शोकाकुल परिवार की सहायता के लिए एक GoFundMe अभियान भी शुरू किया गया है।

    यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में सेक्स ट्रैफिकिंग केस: जॉर्ज सोरोस का पुराना सहायक गिरफ्तार, महिलाओं के शोषण का बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: 'तुम ठीक हो दोस्त?', पूछते ही युवक ने US में भारतवंशी बिजनेसमैन के सिर में मारी गोली