अमेरिका में भारतवंशी पूर्व गूगल एग्जीक्यूटिव की गोली मारकर हत्या, हिरासत में पति
अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी पूर्व गूगल एग्जीक्यूटिव शीतल व्रजिएन की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति किर्क बी व्रजिएन को गि ...और पढ़ें

HighLights
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी शीतल व्रजिएन की गोली मारकर हत्या।
पति किर्क बी व्रजिएन ने की हत्या, बेटा जेसन घायल।
आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या और हथियार रखने के आरोप।
पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका के जार्जिया में भारतीय-अमेरिकी शीतल व्रजिएन की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह गूगल की पूर्व एग्जीक्यूटिव थीं। घर पर हुई गोलीबारी में व्रजिएन का बेटा जेसन घायल हो गया। आरोपित 56 वर्षीय किर्क बी व्रजिएन को मंगलवार रात घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
काब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों को शाम आठ बजे से कुछ समय पहले घर पर गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को 57 वर्षीय शीतल व्रजिएन घर के अंदर मिलीं, जिन्हें कई गोलियां लगी थीं।
बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किर्क पर हत्या और हथियार रखने के आरोप हैं। उन्हें अभी काब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत के रखा गया है।