Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान मिसाइल हमले बलिदान हुई एंजेला रामप्रसाद को हीरो की तरह विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:54 PM (IST)

    जॉर्डन में ईरानी मिसाइल हमले की शिकार हुईं भारतीय मूल की अमेरिकी सैन्य अधिकारी एंजेला रामप्रसाद को नायक की तरह अंतिम विदाई दी गई। ...और पढ़ें

    एंजेला रामप्रसाद को सैन्य सम्मान के साथ दी गई विदाई

    एंजेला रामप्रसाद को सैन्य सम्मान के साथ दी गई विदाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जॉर्डन में ईरानी मिसाइल हमले का शिकार हुईं भारतीय मूल की अमेरिकी सैन्य अधिकारी, स्टाफ सार्जेंट एंजेला रामप्रसाद को एक नायक की तरह अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में परिजनों, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और सैकड़ों आम लोग शामिल हुए।

    अंतिम संस्कार के दौरान उनकी मां कैरोल एसेवेडो ने भावुक होते हुए कहा, मेरी बेटी एक सच्ची नायिका थी। इससे पहले, 22 जुलाई को जब एंजेल का पार्थिव शरीर जॉर्डन से अमेरिका के डोवर एयर फोर्स बेस पर लाया गया था, तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

    जॉर्डन में हुए ईरानी मिसाइल हमले में हुईं थी मौत

    मात्र दो साल की उम्र में अपने परिवार के साथ त्रिनिदाद से अमेरिका आईं एंजेला रामप्रसाद की मौत पिछले महीने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए एक ईरानी मिसाइल हमले में हुई थी। एंजेला के साहस को नमन करते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पूरे राज्य में सरकारी झंडे आधे झुकाने का आधिकारिक आदेश दिया।

    गवर्नर ने उनके सम्मान में कहा, स्टाफ सार्जेंट रामप्रसाद ने साहस और निस्वार्थ सेवा का जीवन जिया। हमारा देश और न्यूयॉर्क ऐसे ही बहादुर अमेरिकियों के समर्पण की वजह से सुरक्षित हैं।

    सैन्य सम्मान के साथ लांग आइलैंड में अंतिम संस्कार

    न्यूयॉर्क शहर और राज्य सरकार ने उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि दी। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में मोटरसाइकिलों के एक बड़े काफिले के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम प्रार्थना सभा के लिए चर्च ले जाया गया।

    खबरें और भी

    इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ लांग आइलैंड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया।