Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन, ISS में गुजारेंगे आठ महीने

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के आठ महीने के मिशन पर कजाकिस्तान से रवाना होंगे। ...और पढ़ें

    भारतीय मूल के अनिल मेनन भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान (फोटो: सोशल मीडिया)

    भारतीय मूल के अनिल मेनन भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान (फोटो: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. अनिल मेनन 8 महीने के लिए आईएसएस मिशन पर।

    2. कजाकिस्तान के बैकोनूर से सोयुज एमएस-29 से उड़ान।

    3. दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आईएसएस जाएंगे।

    पीटीआई, वाशिंगटन। भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कास्मोड्रोम से दो रूसी यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे।

    रोस्कोस्मोस का सोयुज एमएस-29 स्पेसक्राफ्ट मंगलवार रात 8:17 बजे (स्थानीय समय) बैकोनूर स्पेसपोर्ट से उड़ान भरेगा। मेनन के अलावा, रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना भी अभियान का हिस्सा होंगे।

    सोयुज स्पेसक्राफ्ट मंगलवार रात 11:56 बजे (स्थानीय समय) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा और अंतरिक्ष यात्री बुधवार तड़के करीब 1:25 बजे (स्थानीय समय) आईएसएस में प्रवेश करेंगे।

    वहां पहुंचने के बाद ये तीनों, नासा के अंतरिक्ष यात्रियों जेसिका मीर, जैक हैथवे और क्रिस विलियम्स, यूरोपियन स्पेस एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्रियों सर्गेई कुद-स्वेरचकोव, सर्गेई मिकाएव और आंद्रे फेड्याएव के साथ रहेंगे।