Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका के आसमान में जोरदार धमाके के साथ फटा उल्कापिंड, कई राज्यों में महसूस हुए झटके

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:02 PM (IST)

    नासा के अनुसार, शनिवार को अमेरिका के उत्तरपूर्वी हिस्से में एक उल्कापिंड 300 टन टीएनटी के बराबर धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज आवाजें ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अमेरिका के मैसाचुसेट्स के ऊपर फटा उल्कापिंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. उल्कापिंड 300 टन टीएनटी के बराबर धमाके से फटा।

    2. उत्तरपूर्वी अमेरिका में तेज आवाजें और झटके महसूस हुए।

    3. नासा ने घटना की पुष्टि की, लोगों ने कंपन महसूस किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नासा ने बताया कि शनिवार को अमेरिका के उत्तरपूर्वी हिस्से में धरती की ओर आ रहा एक उल्कापिंड धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज आवाज सुनाई दीं।

    यह धमाका 300 टन टीएनटी के बराबर था। टीएनटी का पूरा नाम ट्रिनिट्रोटोलुइन है जो अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोटक होता है। विस्फोट दोपहर 2:11 बजे (स्थानीय समयानुसार) पूर्वोत्तर मैसाचुसेट्स और दक्षिणपूर्वी न्यू हैम्पशायर के ऊपर लगभग 64 किमी की ऊंचाई पर हुआ।

    लोगों ने अचानक तेज आवाज सुनी और चौंक पड़े। खिड़कियां हिलने लगीं, पालतू जानवर घबराए गए। कुछ लोगों ने घर में कंपन भी महसूस किया। डब्ल्यूबीजेड-टीवी को बोस्टन से लेकर मैसाचुसेट्स के इप्सविच और रोड आइलैंड के जानस्टन तक के दर्शकों से दर्जनों काल प्राप्त हुए, जिन्होंने इस तेज विस्फोट की आवाज सुनी।

    अमेरिकन मेटियोर सोसाइटी

    अमेरिकन मेटियोर सोसाइटी को सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के दर्जनों पर्यवेक्षकों ने शनिवार दोपहर 2:11 बजे (स्थानीय समय) चमकदार आग का गोला देखा। विज्ञानी इन प्रत्यक्षदर्शी विवरणों का उपयोग वायुमंडल में उल्कापिंड के मार्ग का पुनर्निर्माण करने में कर रहे हैं।

    राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन द्वारा एकत्रित सेटेलाइट डाटा से लगभग उसी समय उल्कापिंड के अनुरूप संकेत मिले जब "तेज आवाज" की सूचना मिली थी। डाटा से पता चलता है कि यह बोस्टन के पास साउथ शोर क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल में प्रवेश कर गई थी। अधिकांश उल्कापिंड वायुमंडल में हानिरहित रूप से जल जाते हैं, लेकिन अधिक बड़े होने पर वे चमकदार आग के गोले और तेज झटके पैदा कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    दंगे, आगजनी और लाशें... पेरिस की सड़कों पर क्यों हुआ मौत का तांडव? पूरे शहर में मचा हंगामा