Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयॉर्क: एम्यूजमेंट पार्क में झूला हुआ खराब, तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे 16 लोग

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:41 PM (IST)

    न्यूयॉर्क के एडवेंचरलैंड एम्यूजमेंट पार्क में तकनीकी खराबी के कारण वेव ट्विस्टर झूले में 16 लोग तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे। ...और पढ़ें

    एम्यूजमेंट पार्क में झूला खराब होने से तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे 16 लोग

    एम्यूजमेंट पार्क में झूला खराब होने से तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे 16 लोग

    HighLights

    1. न्यूयॉर्क के एडवेंचरलैंड पार्क में झूले में फंसे 16 लोग।

    2. तकनीकी खराबी के कारण तीन घंटे तक हवा में लटके रहे।

    3. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, कोई घायल नहीं हुआ।

    डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य स्थित एम्यूजमेंट पार्क में तकनीकी खराबी के कारण 16 लोग करीब तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे। राहत की बात यह रही कि सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम ईस्ट फार्मिंगडेल स्थित एडवेंचरलैंड (Adventureland) एम्यूजमेंट पार्क में हुई।

    तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे 16 लोग

    पार्क का वेव ट्विस्टर (Wave Twister) झूला शाम करीब 7:30 बजे अचानक बंद हो गया, जिससे उस पर सवार 16 लोग जमीन से लगभग 25 फीट की ऊंचाई पर फंस गए।

    घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट फार्मिंगडेल फायर डिपार्टमेंट, सफोक काउंटी पुलिस और अन्य आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मियों ने विशेष अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    सफोक काउंटी पुलिस के अनुसार, फंसे हुए लोगों में 5 वर्षीय बच्चा और उसके साथ मौजूद 40 वर्षीय अभिभावक शामिल थे। इसके अलावा अन्य यात्री 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

    घटना के बाद एडवेंचरलैंड प्रबंधन ने वेव ट्विस्टर राइड को अगली सूचना तक बंद रखने का निर्णय लिया है। पार्क प्रशासन ने कहा कि खराबी के कारणों की जांच की जाएगी और विशेषज्ञों की मदद से तकनीकी समीक्षा कराई जाएगी।

    खबरें और भी

    पार्क के प्रवक्ता मार्क स्मिथ ने कहा कि एडवेंचरलैंड का 60 वर्षों से सुरक्षा और आगंतुक संतुष्टि का मजबूत रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना की पूरी जांच कराकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान में जेडी वेंस के कौन हैं दो सबसे पसंदीदा लोग, US-Iran वार्ता में JD Vance ने ही बताया