क्या ईरान को हथियारों के लिए केमिकल सप्लाई कर था चीन? होर्मुज में US ने पकड़ा जहाज
निक्की हेली ने ईरान और चीन के बीच सीक्रेट हथियार सप्लाई का दावा किया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका ने एक ईरानी जहाज को जब्त किया, ...और पढ़ें

होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी के लिए मौजूद अमेरिका की सेना। (सोर्स - रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की सदस्य निक्की हेली ने ईरान और चीन के बीच सीक्रेट हथियार सप्लाई का दावा किया है। हेली ने X पर एक पोस्ट में कहा, "इस हफ्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की नौसेना ने जिस ईरानी जहाज को जब्त किया है। वह चीन से आ रहा था और उसमें मिसाइलों के लिए रासायनिक सामग्री मौजूद था।
उन लोगों को जब बार-बार रुकने के आदेश दिए गए, उसके बाद भी उन्होंने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद जहाज को जब्त कर लिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि युद्ध में ईरानियों की मदद करने की चीन की संभावना एक हकीकत है जिसे अब और नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। हेली ने आगे कहा, "यह घटना साफ बताता है कि चीन ईरान की सरकार को बनाए रखने में मदद कर रहा है।"
ईरानी जहाज एमवी टुस्का की जब्ती
बता दें, अमेरिकी नौसेना ने ईरानी झंडे वाले कंटेनर जहाज 'एमवी टुस्का' को, रविवार के दिन ओमान की खाड़ी में ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास जब्त किया था। मरीन ट्रैफिक प्लेटफॉर्म पर जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह छोटा कंटेनर जहाज, जो 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स' (IRISL) समूह का हिस्सा है और जिस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।
ईरान की सेना ने कहा कि यह जहाज चीन से आ रहा था और उसने अमेरिका पर "सशस्त्र समुद्री डकैती" का आरोप लगाया है। तेहरान ने यह भी कहा कि जब तक नाकाबंदी हटाई नहीं जाती, तब तक वह इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत के दूसरे दौर में अमेरिका के साथ शामिल नहीं होगा।
ईरानियों ने कहा कि वे इस "खुली आक्रामकता" को लेकर अमेरिकी सेना का सामना करने के लिए तैयार थे, लेकिन जहाज पर चालक दल के सदस्यों के परिवारों की मौजूदगी के कारण वे ऐसा करने में असमर्थ थे।
यह भी पढ़ें- '...तो बड़े धमाके करेंगे', सीजफायर खत्म होने से पहले ट्रंप की फिर धमकी; ईरान ने भी दिया जवाब
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।