Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोनल्ड ट्रंप के नाम पर हुआ फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम, क्या इस हवाई अड्डे से पैसा कमाएंगे US राष्ट्रपति?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 03:34 PM (IST)

    पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नाम पर कर दिया गया है। एरिक ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पाम बीच एयरपोर्ट का नाम डोनल्ड ट्रंप के नाम पर (फोटो-X/@EricTrump)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नाम पर कर दिया गया है। एरिक ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी शेयर की।

    CBS न्यूज के मुताबिक, फ्लोरिडा में एक बिल को पास करने के बाद यह फैसला लिया गया है। इस कानून पर रॉन डेसेंटिस ने हस्ताक्षर किए, जिससे एयरपोर्ट का नाम डोनल्ड ट्रंप के नाम पर रखने को औपचारिक मंजूरी मिल गई।

    ट्रंप के नाम पर एयरपोर्ट का नाम

    ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के अधिकारी एरिक ट्रंप ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आधिकारिक तौर पर प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' है। मुझे गर्व है कि इसे संभव बनाने में मैंने एक छोटी सी भूमिका निभाई।'

    एरिक ट्रंप ने इस प्रयास में सहयोग देने के लिए राज्य के अधिकारियों, जिनमें फ्लोरिडा के सांसद और अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमियर शामिल हैं, उनका भी धन्यवाद किया।

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट के नामकरण के फैसले स्थानीय स्तर पर लिए जाते हैं और इसके लिए उनकी मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती है।

    हालांकि, इस बदलाव को पूरी तरह से लागू करने से पहले, एजेंसी को कुछ प्रशासनिक अपडेट पूरे करने होंगे, जैसे कि नेविगेशनल चार्ट और डाटाबेस में संशोधन।

    कब से बदल जाएगा एयरपोर्ट का नाम?

    ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि यह आवेदन फ्लोरिडा के बिल के कारण किया गया था और इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप के नाम पर एयरपोर्ट का नाम होने से न तो राष्ट्रपति और न ही उनके परिवार को कोई वित्तीय लाभ मिलेगा। कंपनी ने कहा, 'इसमें किसी भी तरह की रॉयल्टी, लाइसेंसिंग शुल्क या कोई अन्य वित्तीय लाभ शामिल नहीं होगा।'

    यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस एयरपोर्ट का नया नाम 1 जुलाई से लागू किया जा सकता है। हालांकि कुछ इस प्रक्रिया को पूरा करने का काम अभी बाकी है।

    यह भी पढ़ें- ईरान को बर्बाद करने की कसम खाने वाले ट्रंप के हौसले पस्त! होर्मुज खोले बिना ही युद्ध खत्म करने के दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- इजरायल के मिसाइल हमले के बाद तेहरान में बिजली गुल, लेबनान में चार सैनिकों की मौत