वाट्सएप पर बिजनेस मैसेज के लिए हो सकता है अलग फोल्डर, नए फीचर की तैयारी
वाट्सएप नए फीचर का परीक्षण कर रहा है। यह फीचर यूजर्स की मुख्य चैट लिस्ट को व्यवस्थित रखने में मदद करेगा। इसके तहत बड़े बिजनेस जैसे बैंक या एयरलाइन से ...और पढ़ें

वाट्सएप पर बिजनेस मैसेज के लिए हो सकता है अलग फोल्डर (फाइल फोटो)
HighLights
भविष्य में छोटी कंपनियों के मैसेज के लिए यह सुविधा मिलेगी
यूजर्स बिजनेस मैसेज के अलग फोल्डर में जाने की अवधि अवधि नहीं चुन सकेंगे
एएनआई, वाशिंगटन। वाट्सएप नए फीचर का परीक्षण कर रहा है। यह फीचर यूजर्स की मुख्य चैट लिस्ट को व्यवस्थित रखने में मदद करेगा। इसके तहत बड़े बिजनेस जैसे बैंक या एयरलाइन से आने वाले मैसेज तय समय के बाद अपने-आप अलग आफर्स और अपडेट्स फोल्डर में चले जाएंगे।
भविष्य में छोटी कंपनियों के मैसेज के लिए यह सुविधा मिलेगी। जीएसएम एरेना की नई रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर का उद्देश्य यूज़र्स के इनबाक्स को व्यवस्थित रखना है।
बताया जाता है कि वाट्सएप विभिन्न समय सीमाओं के साथ इस फीचर का परीक्षण कर रहा है, जिसमें 24 घंटे तक की समय सीमा शामिल है। जो यूज़र्स इस फीचर का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके पास एप की सेटिंग्स के माध्यम से इसे बंद करने का विकल्प होगा।
हालांकि, रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि यूजर्स बिजनेस मैसेज के अलग फोल्डर में जाने की अवधि अवधि नहीं चुन सकेंगे।
उन्हें या तो वाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा द्वारा निर्धारित समय का उपयोग करना होगा या फ़ीचर को पूरी तरह से बंद करना होगा। यह सुविधा कब से मिलेगी इस बारे में जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है।