Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    F, J और I... डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चली भारत के खिलाफ चाल, टैरिफ के बाद अब बना रहे ये प्लान

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:00 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन छात्रों सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आने वालों और मीडियाकर्मियों के लिए वीजा अवधि सख्त करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने नियम प्रस्तावित किए हैं। एफ वीजा जे वीजा और आई वीजा की समयावधि निर्धारित होगी। छात्रों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आने वालों के लिए वीजा अवधि चार वर्ष से ज्यादा नहीं होगी। पत्रकारों के लिए वीजा अवधि 240 दिन तक होगी।

    Hero Image
    भारत पर किस बात की खुन्नस निकाल रहे डोनाल्ड ट्रंप? (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों के विरुद्ध जारी कार्रवाई के क्रम में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन छात्रों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आने वालों और मीडियाकर्मियों के लिए वीजा अवधि सख्त करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने नियम प्रस्तावित किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप प्रशासन के इस नए कदम से अंतरराष्ट्रीय छात्रों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अमेरिका आने वालों और विदेशी पत्रकारों के लिए नई मुश्किलें पैदा होंगी। अधिक लचीली कानूनी स्थिति की विपरीत अब उन्हें अमेरिका में अपने प्रवास को बढ़ाने के लिए आवेदन करना होगा।

    एफ, जे और आई...

    प्रस्तावित नियम में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 'एफ' वीजा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में आने वालों के लिए 'जे' वीजा और मीडियाकर्मियों के लिए 'आई' वीजा की समयावधि निर्धारित होगी। वर्तमान में ये वीजा कार्यक्रम की अवधि या अमेरिका में रोजगार के दौरान उपलब्ध हैं।

    2024 में कितने लोगों को मिला वीजा

    अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में अमेरिका में लगभग 16 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र थे। अमेरिका ने एक अक्टूबर, 2023 से शुरू हुए वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 3,55,000 लोगों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आने वालों और 13,000 मीडिया कर्मियों को वीजा प्रदान किए थे।

    प्रस्तावित नियमों के अनुसार, छात्रों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आने वालों के लिए वीजा अवधि चार वर्ष से ज्यादा नहीं होगी। पत्रकारों के लिए वीजा अवधि (वर्तमान में कई वर्षों तक चल सकता है) 240 दिन तक होगी।

    चीन ने किया विरोध

    चीनी नागरिकों के मामले में यह अवधि 90 दिनों तक का होगी। चीन ने अमेरिका की इस भेदभावपूर्ण नीति का विरोध किया है। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वीजाधारकों की अमेरिकी प्रवास के दौरान बेहतर निगरानी के लिए यह बदलाव जरूरी है।

    प्रस्ताव पर टिप्पणी करने के लिए जनता के पास 30 दिन का समय होगा, जो 2020 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के अंत में रखे गए प्रस्ताव जैसा ही है। बाद में राष्ट्रपति बने जो बाइडन प्रशासन ने 2021 में यह प्रस्ताव वापस ले लिया था।

    (न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- वीजा नियम में बड़े बदलाव की तैयारी में ट्रंप सरकार, सिर्फ इतने दिनों के लिए US में रहने की मिलेगी अनुमति