Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ट्रंप और मोदी के बीच बहुत अच्छे रिश्ते', व्हाइट हाउस रूस को लेकर कही ये बात

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बहुत अच्छे रिश्ते है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    'ट्रंप और मोदी के बीच बहुत अच्छे रिश्ते', व्हाइट हाउस (फोटो- रॉयटर)

    एएनआई, वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

    उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करके अमेरिका और शायद वेनेजुएला से खरीदने पर सहमत हो गए हैं।

    लेविट ने पत्रकारों से कहा कि हमारा मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर कुछ ऐसा है जिसकी राष्ट्रपति को काफी परवाह है। इसीलिए वह अपनी टैरिफ पालिसी को लेकर इतने दृढ़ और समर्पित हैं। जैसा कि आप सभी ने देखा कि राष्ट्रपति ने भारत के साथ एक और बड़ा व्यापार समझौता किया है।

    उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उनके बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। भारत ने न सिर्फ रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया है, बल्कि शायद वेनेजुएला से भी तेल खरीदने का वादा किया है, जिसका अब अमेरिका और अमेरिकी लोगों को सीधा फायदा होगा।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने परिवहन, ऊर्जा और कृषि उत्पादों के लिए भी अमेरिका में 500 अरब डालर के निवेश का वादा किया है।'

    उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नकदी ला रहे हैं। अब फैक्टि्रयां यहीं अमेरिका में लग रही हैं और अमेरिकियों को काम मिल रहा है।