Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल तोड़फोड़ मामले में कई लोग गिरफ्तार, डोनल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:27 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल में तोड़फोड़ के आरोप में कई गिरफ्तारियों की घोषणा की। ...और पढ़ें

    लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल मामले में कई लोग गिरफ्तार (फोटो-रॉयटर्स)

    लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल मामले में कई लोग गिरफ्तार (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. ट्रंप ने लिंकन मेमोरियल पूल तोड़फोड़ में गिरफ्तारियों की घोषणा की।

    2. ओलंपिक साइक्लिस्ट डेविड हर्न भी सरकारी संपत्ति नुकसान में गिरफ्तार।

    3. ट्रंप ने इसे गंभीर अपराध बताया, दोषियों को जेल की चेतावनी।

    डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी कि वाशिंगटन डीसी में स्थित ऐतिहासिक 'लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल' में तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने के आरोप में अमेरिकी पार्क पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय स्मारकों को नष्ट करने से जुड़ा एक बेहद गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि दोषियों को सालों की जेल हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूल की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

    ओलंपिक साइक्लिस्ट डेविड हर्न भी गिरफ्तार

    ओलंपिक साइक्लिस्ट डेविड हर्न की गिरफ्तारी द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में ओलंपिक साइक्लिस्ट डेविड हर्न भी शामिल हैं।

    हर्न पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। उन्हें नौ जुलाई को डीसी सुपीरियर कोर्ट में पेश होना है। क्या है पूरा मामला?

    डेविड हर्न ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए बताया कि वे साइकिलिंग के बाद हाल ही में रेनोवेट किए गए रिफ्लेक्टिंग पूल को देखने रुके थे। वहां उन्होंने देखा कि पूल के निचले हिस्से में लगा नया 'अमेरिकन फ्लैग ब्लू' लाइनर उखड़कर अलग हो गया था।

    हर्न के अनुसार, वे सिर्फ उस सामग्री को छूकर देखने के लिए पानी में हाथ डाल रहे थे, जिसके तुरंत बाद पार्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    यह घटना राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने हाल ही में रेनोवेट किए गए इस पूल और उसके आसपास के इलाके में तोड़फोड़ की आशंका जताई थी।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- US-Iran समझौते के लिए स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत, जेडी वेंस और अब्बास अराघची के साथ शहबाज शरीफ भी आए नजर

    खबरें और भी