Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ट्रंप ने की यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोकने की अपील, बोले- अब जहां हैं वहीं रुक जाएं दोनों देश

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 03:07 AM (IST)

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीरजेलेंस्की के साथ हुई बैठक को अच्छा और सार्थक बताया है।बैठक में ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन में जहां पर रूसी सेना के साथ लड़ाई चल रही है, उसे वहीं पर रोक दिया जाए और कब्जे में गए यूक्रेनी इलाकों का फैसला इतिहास पर छोड़ दिया जाए। इससे ज्यादा खूनखराबे की अब कोई जरूरत नहीं है। 

    Hero Image

    ट्रंप ने कहा, यूक्रेन और रूस जहां पर हैं- वहीं रोकें लड़ाई (फोटो- रॉयटर)

    एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ हुई बैठक को अच्छा और सार्थक बताया है।

    बैठक में ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन में जहां पर रूसी सेना के साथ लड़ाई चल रही है, उसे वहीं पर रोक दिया जाए और कब्जे में गए यूक्रेनी इलाकों का फैसला इतिहास पर छोड़ दिया जाए। इससे ज्यादा खूनखराबे की अब कोई जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़ाई जितनी आगे बढ़ेगी-उतनी जटिल होती जाएगी- ट्रंप

    शनिवार को ट्रंप ने बताया कि गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शुक्रवार को जेलेंस्की से हुई वार्ता में उन्होंने दोनों नेताओं से यही बात कही है।

    जेलेंस्की और उनके अधिकारियों के साथ दो घंटे चली वार्ता के बाद ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट बयान में कहा, युद्ध में काफी खूनखराबा हो चुका है और बड़ी मात्रा में संपत्ति भी नष्ट हुई है। अब दोनों पक्षों को रुकना होगा। इतिहास तय करेगा कि युद्ध में किसकी जीत हुई।

    ट्रंप ने दोनों देशों से अनुरोध किया है कि वे अविलंब युद्ध रोकें। दोनों देश वहीं पर रुक जाएं-जहां पर वे हैं, अन्यथा यह युद्ध और ज्यादा जटिल हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि जिस देश की सेना जहां पर है, वहीं पर वह रुक जाए और उसी लाइन को सीमारेखा मान लिया जाए। दोनों देशों के सैनिक अपने घरों में परिवारों के पास जाएं, एक-दूसरे को मारना बंद करें।

    ट्रंप ने यूक्रेन को बड़ा धक्का दिया

    ट्रंप का यह बयान यूक्रेन के लिए बड़ा धक्का है। उसके राष्ट्रपति जेलेंस्की टॉमहाॉक मिसाइल और अन्य उन्नत हथियार देने की मांग लेकर व्हाइट हाउस आए थे लेकिन ट्रंप ने तत्काल युद्ध रोकने की बात कहकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

    विदित हो कि फरवरी 2022 में छिड़े युद्ध के बाद रूस यूक्रेन की 20 प्रतिशत भूमि पर कब्जा कर चुका है। ट्रंप इस मसले पर लगातार बयान बदलते रहे हैं। 15 अगस्त की पुतिन से वार्ता से पहले ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों को जमीन का लेन-देन करना पड़ सकता है।

    रूस ने जमीनी लड़ाई में यूक्रेन गांव को जीतने का दावा किया

    इसके बाद यूरोपीय देशों के दबाव के बीच ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन रूस से लड़कर अपनी जमीन खाली करा सकता है। इसके लिए यूक्रेन को पूरी मदद दी जाएगी। लेकिन ताजा बयान में ट्रंप का रुख फिर बदल गया है। इस बीच रूस ने जमीनी लड़ाई में यूक्रेन के पूर्वी भाग के तीन गांवों को और जीतने का दावा किया है।