Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ट्रेड डील, पीएम मोदी की तारीफ और पाकिस्तान का जिक्र... दीवाली पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 07:57 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्हें महान नेता बताया। ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच बेहतरीन डील्स पर काम चल रहा है और भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने भारत-पाक संघर्ष को टालने का भी दावा किया, जबकि भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है।

    Hero Image

    डोनल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। (फोटो- रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की है। उन्होंने पीएम मोदी को एक महान नेता भी बताया। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के लोगों से बेहद प्यार करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बाते व्हाइट हाउस में एक खास दीवाली कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस इवेंट में US में भारतीय एम्बेसडर विनय क्वात्रा, भारत में नए US एम्बेसडर सर्जियो गोर, FBI डायरेक्टर काश पटेल और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड शामिल हुए।

    अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- पीएम मोदी से की बात

    इसी कार्यक्रम में रिपोर्टर्स से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। ट्रंप का दावा है कि भारत और अमेरिका कुछ बेहतरीन डील्स पर काम कर रहे हैं।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैंने आज ही भारत के प्रधानमंत्री से बात की है। हमारी काफी अच्छी बातचीत हुई है। हमने ट्रेड के बारे में बात की। हमने कई अन्य विषयों पर भी बात की। हालांकि, इस दौरान दोनों ने व्यापार वार्ता पर ही चर्चा की।

    रूस से भारत की तेल खरीद पर अब ट्रंप ने क्या कहा?

    इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि भारत रूस से अब आगे अधिक तेल नहीं खरीदने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं और भारत अब रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाला है।

    उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे बीच एक अच्छा रिश्ता है और भारत रूस से अधिक तेल नहीं खरीदने जा रहा है। भारत भी रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त होता देखना चहता है। हालांकि, भारत ने पहले ही स्पष्ट किया है कि राष्ट्रहित हमारे लिए सबसे आगे होगा।

    ट्रंप ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ

    इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना एक अच्छा दोस्त बताया। वहीं, आगे कहा कि पीएम मोदी एक महान नेता हैं।

    भारत के लोगों को ट्रंप ने दी दीवाली की शुभकामनाएं

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रंप ने इस दीवाली कार्यक्रम में भारत को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। दीवाली पर ये विशेष कार्यक्रम मंगलवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस में आयोजित किया गया। भारतीय समुदाय के बड़े बिजनेस लीडर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

    भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच एक बड़ा संघर्ष टल गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ रहे थे। दो परमाणु शक्तियों के बाच बड़ा युद्ध हो सकता था। दोनों देश किसी भी हद तक जाने को तैयार थे। लेकिन मैंने दोनों देशों के प्रमुखों को फोन किया और समझाया, जिसके बाद ये संघर्ष समाप्त हो गया। हालांकि भारत पहले से स्पष्ट करता आया है कि भारत-पाक के बीच विवाद में किसी तीसरे के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।