Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', ट्रंप का दावा- पीएम मोदी ने दिया है आश्वासन

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 07:09 AM (IST)

    ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि ट्रंप के बयान की भारत सरकार ने पुष्टि नहीं की है। वहीं, यह कदम यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए मॉस्को पर दबाव बनाने के ट्रंप के प्रयासों को बल देगा। ट्रंप ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं।

    Hero Image

    'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत'- ट्रंप का दावा (फोटो- रॉयटर)

    रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि ट्रंप के बयान की भारत सरकार ने पुष्टि नहीं की है। वहीं, यह कदम यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए मॉस्को पर दबाव बनाने के ट्रंप के प्रयासों को बल देगा। ट्रंप ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है

    ट्रंप ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है। अब हम चीन से भी यही काम करवाने जा रहे हैं। वहीं, रॉयटर के मुताबिक, वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ईमेल से भेजे गए इस प्रश्न का तत्काल उत्तर नहीं दिया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से ऐसी कोई प्रतिबद्धता जताई है।

    भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद किया तो

    रूसी तेल खरीदना बंद करने का भारत का वादा वैश्विक ऊर्जा कूटनीति में एक संभावित मोड़ साबित होगा, क्योंकि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच वाशिंगटन, मॉस्को के तेल राजस्व को रोकने के प्रयासों को तेज कर रहा है।

    चार साल पहले शुरू हुआ था रूस यूक्रेन युद्ध

    ट्रंप यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने में अपने प्रयाशों से निराश हैं, यह युद्ध लगभग चार साल पहले रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति असंतोष व्यक्त किया है, जिन्हें वे समाधान की राह में सबसे बड़ी बाधा बताते रहे हैं, और शुक्रवार को उनका यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम है।

    भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

    चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, और इसलिए ट्रंप ने अगस्त में भारत पर टैरिफ बढ़ा दिया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत तुरंत शिपमेंट नहीं रोक सकता, उन्होंने कहा कि यह थोड़ी सी बड़ी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।