ट्रंप ने चार्ली कर्क की श्रद्धांजलि सभा में उनकी विधवा के साथ किया डांस, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
अमेरिका में कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की मेमोरियल सर्विस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक डांस करना शुरू कर दिया जिससे वहां मौजूद लोग हैरा ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की मौत के बाद लोग शोक में डूबे हुए हैं। इसी बीच, उनकी मेमोरियल सर्विस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक डांस करना शुरू कर दिया। ट्रंप की इस अदाओं ने वहां मौजूद भीड़ को चौंका दिया और चार्ली कर्क की पत्नी एरिका कर्क को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम एरिजोना के ग्लेनडेल स्थित स्टेट फार्म स्टेडियम में हुआ, जहां करीब 65 हजार लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। ट्रंप आखिरी वक्ता थे और उन्होंने धार्मिक अंदाज में चार्ली कर्क के जीवन का जश्न मनाया।
ट्रंप ने कर्क को बताया शहीद
ट्रंप ने कहा, "चार्ली कर्क अब अमेरिकी आजादी के शहीद हैं। मैं यहां मौजूद सभी की तरफ से कह सकता हूं कि चार्ली को कोई कभी नहीं भूल पाएगा और अब इतिहास भी उन्हें याद रखेगा।"
Trump does a funny little dance alongside Charlie Kirk's bereaved widow pic.twitter.com/AQPfEV3ZLV
— Michael Tracey (@mtracey) September 21, 2025
मंच पर जब गाना 'अमेरिका द ब्यूटीफुल' गाया जा रहा था, तभी ट्रंप को थिरकते और 'अमेरिका' शब्द पर लिप-सिंक करते हुए देखा गया। पास ही बैठे एरिका कर्क की आंखों में आंसू थे, लेकिन इस पल पर उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई।
लोगों ने ट्रंप की आलोचना की
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब ध्यान खींचा। पत्रकार माइकल ट्रेसी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "ट्रंप ने चार्ली कर्क की विधवा के साथ एक मजेदार डांस किया।" हालांकि, कुछ एक्स यूजर्स को ट्रंप का ये अंदाज पंसद नहीं आया और एक यूजर ने लिखा, "इसे गलत कहना ही काफी नहीं होगा।"

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।