Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड वॉर-2 जैसी तैयारी की धमकी देकर ट्रंप ने रद किया ईरान पर हमले का प्लान, कहा- दुनिया की भलाई के लिए उठाया कदम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:39 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर होने वाले बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टालने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि ईरान और मध्य पूर्व के देशों के अनुरोध ...और पढ़ें

    ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमला रोका (फोटो- रॉयटर्स)

    ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमला रोका (फोटो- रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।

    दरअसल, ट्रूथ सोशल पर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक के सबसे बड़े सैन्य बल और ताकत के साथ ईरान पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था। लेकिन, ईरान और मिडिल ईस्ट के अन्य देशों की ओर से मिले अनुरोध के बाद इस हमले को रोक दिया गया है।

    पूरी तरह तैयार है अमेरिका

    ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार और लैस है, सैन्य ताकत और क्षमता के उस स्तर पर जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया है। इसके बावजूद, हमसे ईरान और मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के अन्य देशों द्वारा किसी भी हमले को रोकने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।

    इसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत, पूर्ण और पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को समाप्त करना शामिल होगा।

    इन देशों के अनुरोध के आधार पर, मैंने दुनिया के भविष्य के लाभ और साथ ही एक सफल व समृद्ध ईरान के अस्तित्व के लिए हमले को रद करने का फैसला लिया है। बशर्ते कि जल्द ही कोई समझौता हो सके। इजरायल भी इस प्रतिबद्धता में मेरे साथ है। सब लोग काम पर लग जाएं और इसे पूरा करें।"

    खबरें और भी

    ट्रंप ने दी चेतावनी

    गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिका ईरान पर बहुत जोर से हमला करता रहेगा जब तक वह सहन न कर सके। ईरान ने जवाब में चेतावनी दी है कि अमेरिका का समर्थन करने वाले देश युद्ध की आग में झुलस सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर मिडिल ईस्ट: ईरान की धमकी, अमेरिकी दूतावासों ने नागरिकों से कहा- तुरंत प्रस्थान के लिए तैयार रहें