Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी चापलूसी करने के लिए कॉल किया', ट्रंप ने खुद को बताया टिम कुक का फैन; स्टीव जॉब्स से की तुलना

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:41 PM (IST)

    एप्पल के सीईओ टिम कुक के पद छोड़ने की खबर के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खुद को उनका बड़ा फैन बताया है। ट्रंप ने कुक की सराहना करते हुए उन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डोनल्ड ट्रंप के साथ टिम कुक, फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 15 सालों से Apple की कमान संभालने के बाद टिम कुक ने सीईओ के पद से हटने का एलान कर दिया है। उनकी जगह जॉन टर्नस कंपनी के नए CEO बनेंगे। टिम पूरी तरह कंपनी से अलग नहीं होंगे वे अब Apple में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, इसका मतलब है कि कंपनी के बड़े फैसलों में अभी भी उनका योगदान रहेगा। 

    टीम कुक के पद छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खुद को उनका सबसे बड़ा फैन बताया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने टीम की काफी सराहना की। पोस्ट में ट्रंप ने कुक को 'इनक्रेडिबल लीडर' बताया, लेकिन उनकी ज्यादातर बातें खुद के बारे में थी।

    TRUMP

    ट्रंप ने सुनाया किस्सा 

    ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत में कुक के फोन कॉल का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा उस दौरान कुक के सामने एक बहुत बड़ी समस्या थी, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में केवल वही इसे हल कर सकते थे।

    ट्रंप ने लिखा, 'मैं हमेशा से टिम कुक का बड़ा फैन रहा हूं। जब उन्होंने मुझे फोन किया तो मैंने सोचा, वाह, टिम एपल फोन कर रहे हैं। कितनी बड़ी बात है। मैं खुद से काफी इंप्रेस्ड था कि एपल का हेड मुझे चापलूसी करने के लिए फोन कर रहा है।'

    उन्होंने कहा कि कुक की पहली टर्म में एक बड़ी समस्या थी, जिसे केवल मैं ही सुलझा सकता था। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने उसे 'क्विकली एंड इफेक्टिवली' सॉल्व कर दिया।

    कुक ने कई बार मांगी मदद 

    ट्रंप ने आगे लिखा कि पहले पांच सालों में कुक उनसे लगातार संपर्क करते रहे और उन्होंने 3-4 बड़ी मदद भी की। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहना शुरू कर दिया कि कुक एक इनक्रेडिबल लीडर हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुक कभी-कभी अपनी मांगों को लेकर अड़ जाते थे।

    ट्रंप ने स्टीव जॉब्स की तुलना करते हुए कहा, 'अगर स्टीव जॉब्स इतनी कम उम्र में चले न गए होते और कंपनी चलाते, तो अच्छा करते, लेकिन टिम के मुकाबले आस-पास भी नहीं।' बता दें कुक 2011 से एपल के सीईओ हैं। इस साल सितंबर में इस्तीफा देंगे, उनकी जगह जॉन टर्नस लेंगे।

    यह भी पढ़ें- जॉन टर्नस होंगे एपल के अगले सीईओ, टिम कुक ने की इस्तीफे की घोषणा